जय जगन्नाथ और जय यमुना के नारों से गुंजायमान हुआ मथुरा नगर

इस्काॅन द्वारा निकाली गई जगन्नाथ रथ यात्रा में यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा रथ यात्रा कार्यक्रम में बढ चढ कर सहभागिता की गई। यमुना मिशन द्वारा रथ यात्रा में वैष्णवभक्तों की सेवा कर पुण्य लाभ प्राप्त किया गया। 

यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने बताया कि भगवान जगन्नाथ बलदेव और बहन शुभद्रा के साथ हमारी मथुरा नगरी में पधारे है यह हमारी नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि हम उनके स्वागत में पलक पावड़े विछा दें। और यही यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा करने का प्रयास किया गया। पुष्पवर्षा एवं वैष्णवों के स्वागत कर रथयात्रा का भव्य स्वागत कर यात्रा में सहभागिता की।

यमुना मिशन के सभी कार्यकर्तााओं ने भगवान जगन्नाथ से यमुना महारानी के शीघ्र अविरल होने का वर मांगा। 

रथ यात्रा का मार्ग में हो रहे पुष्पों की वर्षा से स्वागत ऐसी छटा बिखेर रहे थे जैसे आकाश से स्वयं देवता आकर पुष्पवर्षा कर रहे हो। 

जगन्नाथ रथ यात्रा से आज पूरा शहर हरिनाम संकीर्तन की धुन पर थिरकने लगा। जय जगन्नाथ और जय यमुना मैया के नारों से आज नभ गुंजायमान हो गया।  

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti