मथुरा। गुरू पूुर्णिमा पर्व पर बाबा जयगुरूदेव ध्र्म प्रचारक संस्था द्वारा प्रतिवर्ष लगने वाला जयगुरूदेव सत्संग मेला मनाये जाने की सभी तैयारिया पूर्ण कर गई हैं। मेले की जानकारी देते हुए आश्रम के प्रवक्ता राजबादूर चैध्री ने बताया कि उक्त मेला 9 जुलाई से 17 जुलाई तक जयगुरूदेव आश्रम में आयोजित किया गया हैं। मेले में प्रतिदिन सत्संग होगा तथा मेले में 12 जुलाई को गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रातः काल से गुरू पूजन व प्रसाद वितरण प्रारंभ किया जायेगा। उन्होंने सभी श्रद्वालुओं व बुद्वजीवियों से मेले में पधर कर सहयोग की कामना की हैं।





