जयगुरूदेव का द्वितीय वार्षिक भण्डारा सत्संग मेला 16 से 21 मई तक

मथुरा। जय गुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था व ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में परम् सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के द्वितीय वार्षिक भण्डारा सत्संग मेला जय गुरुदेव आश्रम मथुरा में 16 से 21 मई तक वृहत स्तर पर आयोजित किया जा रहा है। मेला व्यवस्थाओं को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिये आयोजन समिति तथा व्यवस्थाओं के 35 विभाग स्थापित किये गये हैं। आवास, बिजली, पानी आदि की व्यवस्थायें तेजी से चल रही हैं। संगतों के भण्डारा (लंगर) का आना प्रारम्भ हो गया है। इस अवसर पर प्रातः 5.30 बजे व सायं 5 बजे सत्संग साधना, सत्संग गोष्ठियां व दहेज रहित विवाह आदि के कार्यक्रम होंगे। पूरे मेला में कई स्थानों पर शर्बत व पानी प्याऊ लगाये जायेंगे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login