जरूरतमंद बच्चों को एक्टर विजय बदलानी द्वारा छतरी और स्कूल सामग्री वितरित किया गया

मुंबई।धारावाहिक और फिल्म एक्टर विजय बदलानी के तीन धारावाहिक विभिन्न टी वी चैनलों पर प्रसारित हो रहे हैं। ज़ी टी वी पर 'जोधा अकबर' (तानसेन),'बिग मैजिक' पर 'बाल गोपाल करे धमाल' (कंस) और 'सोनी सब टी वी' पर 'यम हैं हम ',( नारद) की भूमिका निभा रहे हैं। इतने व्यस्त होने के बाद भी टाइम निकालकर सामाजिक कार्य और जनसेवा करते है। बरसात के मौसम को और स्कूल खुलने का समय को देखते हुए बुधवार २४ जून २०१५ को मालाड के मालवणी के पास स्थित 'रशियन विला' स्टूडियो में धारावाहिक 'बाल गोपाल करे धमाल' की शूटिंग के दौरान वहां के कुछ जरूरतमंद बच्चों के लिए छतरी, नोटबुक, कम्पास, रबर, पेन्सिल और शार्पनर मंगाकर उनको वितरित किया। जिससे बच्चे काफी खुश हुए। इस बारे में एक्टर विजय बदलानी कहते है," मैं अक्सर इस तरह का चैरिटी वर्क करता रहता हूँ। यदि भगवान हमारे लिए कुछ करते हैं और हम इस काबिल हैं तो हमे अपने हिसाब से दूसरों के लिए भी कुछ करना चाहिए। जिंदगी केवल अपने लिए नहीं, दूसरों के लिए भी जीना चाहिए। मैं चाहता हूँ कि सभी लोगों को इस प्रकार का कार्य करना चाहिए। "

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti