जर्जर विद्युत लाइनें बदलने की मांग
मथुरा। चैबियापाड़ा की जर्जर विद्युत लाइनों को लेकर सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भाजपा मनीष चतुर्वेदी ने शहरी विद्युत अभियंता को पत्र लिखकर जर्जर लाइनों का बदलने का निवेदन किया है। उनका कहना है कि चैबियापाड़ा क्षेत्र से काफी संख्या में लोगों का आवागमन रहता है। जर्जर विद्युत लाइनों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। इन्हें जल्द से जल्द बदलवाया जाये, जिससे कोई अनहोनी न हो सके। जिस रास्ते से विघुत लाइन निकलकर जा रही है वह रास्ता मुख्य सड़क कोतवाली रोड से मंदिर द्वारिकाधीश को जोड़ता है। इस रास्ते प्रतिदिन हजारों भक्त एव तीर्थयात्री निकलते हैं। विघुत की जर्जरलाइन कभी भी किसी बड़ी अनहोनी कर सकती है। कई बार इसको लेकर लाइनमैन से भी शिकायत की जा चुकी है लेकिन आज तक इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया है।





