जल संसाधन मंत्री उमा भारती से मिले यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास

केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से मुलाकात करते यमुना रक्षक दल के जय कृष्ण दास

 

मथुरा। यमुना शुद्ध एवं अविरल ब्रज में कल कल निनाद करती बहे इसके लिये यमुना रक्षक दल हर स्तर प्रयास कर रहा है। यमुना की शुद्धि और मुक्ति की मांग लेकर यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्णदास केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती से गुरूवार को नई दिल्ली में उनके निवास पर सुबह 10 बजे मिले अपनी मांगो को मंत्री के सामने प्रमुखता से रखते हुये कहा कि हथिनी कुण्ड से बिना यमुना जल छोड़े और यमुना के किनारे सामनान्तर नाले का निर्माण किये बिना यमुना निर्मल अविरल नहीं बह सकती। यमुना कराड़ो भक्तों की आस्था का केन्द्र बिन्दु है और इसमें दिल्ली से बहकर आ रहे मल मूत्र व रासायनिक अपशिष्ट वाले विषैले जल को श्रद्धावश लोग आचमन करते है जिससे उनकी आस्था के साथ साथ जीवन को भी खतरा है इसलिये यमुना रक्षक दल आप से मांग करता है कि यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त किया जाये ताकि उसकी अविरल धारा इलाहाबाद संगम तक प्रावाहित हो सके व दिल्ली में बजीराबाद से ओखला के बीच यमुना के सामानान्तर नाले निर्माण किया जाये। केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्री उमा भारती ने कहा कि पिछले वर्ष मार्च में यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना के लिये की गई वृन्दावन से दिल्ली तक की गई पदयात्रा का मुझे स्मरण है और इस पदयात्रा मैं भी सम्मलित हुयी थी। मैं आपके आन्दोलन को व्यर्थ नहीं जाने दूॅगी। आप लोग यही चाहते थे कि गंगा के साथ साथ यमुना को भी सफाई अभियान में जोड़ा जाये हमारे द्वारा गंगा के साथ यमुना को भी शामिल किया जा रहा है जिसका परिणाम कुछ महीनों में आपके सामने आने लग जायेगा। संत जयकृष्ण दास ने उमा भारती जी को ब्रजवासियों की ओर से धन्यवाद और साधुवाद देते हुये कहा कि आप भारत सरकार में केन्द्रीय जलसंसाधन मंत्री है और  हम यह आशा करते है कि आपके नेतृत्व में गंगा और यमुना निर्मल और अविरल बहेगी। संत ने केन्द्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती को वृन्दावन आने का निमन्त्रण दिया उमा भारती जी द्वारा जल्द आने की बात कही।  

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti