जलती चिता से पुलिस ने निकलवाया मृत महिला का शव

श्मशान में मृत महिला का अंतिम संस्कार की तैयारी करते ससुराल पक्ष के लोग।

लडका पक्ष ने लडकी पक्ष को बिना सूचना दिये कर रहे थे अंतिम संस्कार  

पुलिस ने पोस्टमार्टम को रात्रि 12 बजे मथुरा भेजा महिला शव 

मथुरा। छाता कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को शिव कालोनी में एक महिला की मौत हो गयी। जिसे परिजन शेरगढ रोड स्थित श्मशान अंतिम संस्कार के लिये ले गये। इसी दौरान शिव कालोनी के कुछ लोगो ने मृत महिला के मां बाप को फरीदाबाद सूचना दी कि आपकी लडको को लडका पक्ष बालो ने गला दबाकर मार दिया है। परिजनो ने फरीदाबाद से ही पुलिस को अंतिम संस्कार रूकबाने के लिये फोन कर दिया और एक-दो घंटे के भीतर छाता आ गये और लडका पक्ष पर लडकी मारने का आरोप लगा कर कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार छाता मंे शिव कालोनी निवासी हेमकुमार वर्मा की शादी फरीदाबाद भावना के साथ हुयी थी। भावना पिछले करीब एक बर्ष से अपने पीहर फरीदाबाद में रह रही थी। हेम कुमार का कहना हैं कि भावना पिछले कई महीने से टीवी की बीमार थी। उसकी मौत बीमारी से हुयी है। वही भावना के भाई जीवन सिंह व मां का कहना है कि टीवी की बीमारी का सफल ईलाज जयपुर में 6 महीने पूर्व हो चुका है। बर्तमान में भावना के कोई बीमारी नही थी। करीब 5-6 दिन पूर्व हेम कुमार वर्मा स्वर्णकार भावना को फरीदाबाद से लेकर छाता आया था। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti