मुआवजा बना हाइवे चैड़ीकरण में बाधक
मथुरा। हाईवे चैड़ीकरण में अब मुश्किले आना शुरू हो गया है, किसानों की जमीनें जो कि अधिग्रहण की गई थी उनका मुआवजा इन चैड़ीकरणों में बाधक बना हुआ है। मुआवजा न मिलने से अधीग्रहीत भूमि पर किसानों ने काम रोक दिया है। हाईवे चैड़ीकरण के लिए नेशनल हाईवे प्राधिकरण ने जिले के 42 गांवों के किसानों की भूमि अधीग्रहीत की गई थी। इसके लिए 436 करोड़ रुपये मुआवजा किसानों को दिया जाना है। अभी तक करीब 304 करोड़ रुपये का ही वितरण हो पाया है, जबकि 132 करोड़ रुपये के मुआवजा वितरण नहीं हो सका है। सोमवार को मुख्य सचिव आलोक रंजन ने वीडियो काफ्रेंसिंग में हाईवे चैड़ीकरण की प्रगति की समीक्षा की। भूमि अध्यापित अधिकारी रामसेवक द्विवेद्वी ने बताया कि 132 करोड़ मुआवजा के वितरण की कार्रवाई जारी है। मुआवजा वितरण की प्रक्रिया पूरी होते ही शेष किसानों का मुआवजा उन्हें दे दिया जाएगा।





