मास्टर टेªनर चन्दन नक्सलाइट क्षेत्र का था रहने वाला, क्राइम ब्रांच ने दबोचा।
मथुरा। जवाहरबाग काण्ड के मुख्य आरोपी रामवृक्ष यादव के करीबी, शार्प शूटर चन्दन बोस को बस्ती से उसकी पत्नी सहित क्राइमब्रांच की टीम ने ससुराल से गिरफ्तार कर लिया है। इसे मथुरा लाने के लिये पुलिस टीम रवाना हो गयी है।
लगभग सवा दो वर्ष तक उद्यान विभाग की 280 एकड जमीन पर स्थापित जवाहरबाग पर हजारों उपद्रवियों के साथ कब्जा जमाने वाले रामवृक्ष यादव के दाहिने हाथ माने जाने वाले चन्दन बोस की जवाहरबाग काण्ड के वाद पूरे प्रदेश की पुलिस को तलाश थी। 02 जून को जवाहरबाग में हुई हिंसा के दौरान फरह के तत्कालीन थाना प्रभारी संतोष कुमार यादव को गोली मारने वाले चन्दन बोस को कल बस्ती जिले के कैथोलिया गांव से क्राइम ब्रांच और परशुरामपुर थाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पत्नी सहित ससुराल से गिरफ्तार कर लिया गया। बताते हैं कि चन्दन बोस रामवृक्ष यादव के मास्टर टेªनरों में से एक था और नक्सलाइट क्षेत्र का रहने वाला चन्दन शार्प शूटर था। चन्दन बोस की गिरफ्तारी के वाद एसएसपी बबलू कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि हिंसा के दौरान सात लोगों को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था एक उपद्रवियों के सरगना रामवृक्ष यादव की मौंके पर मौत हो गयी थी, शेष वीरेन्द्र यादव और राकेश गुप्ता की तलाश में प्रदेश के पूर्वाचंल जनपदों में पुलिस लगातार दविशें दे रही है। एसएसपी ने बताया कि क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार चन्दन बोस व उसकी पत्नी को मथुरा लाने के लिये पुलिस टीम रवाना हो चुकी है जिसके देर शाम तक मथुरा लौटने की सम्भावना है। चन्दन बोस की गिरफ्तारी के वाद जवाहरबाग काण्ड में कई तथ्य उजागर हो सकते हैं।





