जसवंत सिंह सिर में गंभीर चोट लगने के कारण अस्‍पताल में भर्ती

नई दिल्ली : पूर्व रक्षा मंत्री जसवंत सिंह को अत्‍यंत गंभीर हालत में अपराह्न दिल्‍ली के सेना अस्‍पताल में भर्ती किया गया। उनके सिर में चोट आई है। उनके परिजनों ने जब उन्‍हें घर में जमीन पर गिरे बेहोशी की हालत में पाया तो तुरंत उन्‍हें अस्‍पताल ले गए।

अस्‍पताल में सीटी स्‍कैन करने पर पता चला कि उनके सिर में गंभीर चोट आई हैं और वह कोमा में हैं।

इस समय उनकी हालत बहुत गंभीर है और उन्‍हें जीवन रक्षा प्रणाली पर रखा गया है। डॉक्‍टर उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जसवंत सिंह के परिजनों से बात की है। प्रधानमंत्री ने सिंह के जल्द स्वस्थ होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login