मथुरा। थाना हाईवें पुलिस ने क्षेत्र के गोवर्धन चैराह से दो युवकों को जहर खुरानी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने दोनो का चालन कर जेल भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के गोवर्धन चैराहा से थाने पर तैनात उप निरीक्षक ने रेलवें व बस अड्डों पर लोगों को नशीहला पदार्थ खिलाकर उनसें लुटपाट करने वो दो बदमाश युनिस पुत्र सानू, कमल पुत्र मानिक चन्द्र निवासी अमर कालौनी थाना हाईवें को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं। पुलिस ने इनके कब्जें सें 600 ग्राम टोडापाम बरामद की हैं। पुलिस पूछताछ में दोनो बदमाशों ने जनपद में जनपद के आस पास के जनपद भरतपुर, आगरा, अलीगढ. हरियाणा आदि बस स्टैण्ड व रेलवें स्टेशनों पर यात्रियों से लूटपाट करना स्वीकार किया हैं। पकड़ें गये बदमाशों पर जनपद में करीब दर्जन भर मुकदमें दर्ज कराये हैं।





