जादू व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोक अदालत का प्रचार

 नुक्कड़ नाटक के द्वारा जादूगर लोक अदालत का प्रचार प्रसार करते हुए 

मथुरा। जनपद न्यायाधीश दिनेश कुमार सिंह की उपस्थिति में जनपद न्यायालय के सभागार में जिला सूचना कार्यालय के सौजन्य से जादूगर देव एण्ड पार्टी तथा जिला महिला कल्याण विभाग के सौजन्य से स्वैच्छिक संगठन महिला समाख्या द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार-प्रसार किया गया। दोनों पार्टियों द्वारा बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं पर जादू एवं नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया।  आज मानवाधिकार दिवस के अवसर पर जनपद न्यायाधीश ने उपस्थित सभी न्यायिक मजिस्ट्रेट, अधिवक्ताओं एवं अन्य को मानवाधिकार की शपथ दिलायी। इस अवसर पर बोलते हुए जनपद न्यायाधीश ने कहा कि प्रत्येक मानव की यह जिम्मेदारी होती है कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग व जागरूक रहें और उसी के अनुसार अपने कर्तव्यों का पालन करें। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti