मथुरा। जिला कांग्रेस कमेटी विद्युत निगरानी समिति के चेयरमैन पंडित हरिप्रसाद शर्मा ने शहरी अधिशाषी अभियंता विद्युत लोकेश कुमार द्वारा जानकारी न देने पर उन पर जुर्माना लग वाया है। उन्होंने बताया कि जनसूचना अधिकार अधिनियम 2005 के तहत उन्होंने कुछ विभागीय जानकारी मांगी थी लेकिन एक्ससीएन इसे देने में विफल रहे। इस पर राज्य सूचना आयोग से गजेन्द्र सिंह यादव ने उन पर जुर्माना ठोका है और कड़ा रूख अख्यिार करते हुए दस दिनों के अंतर सूचना देने के निर्देश दिए है। इससे अधिकारियों में अफरा-तफरी मची है। विद्युत विभाग के अधिकांश एक्सीएन जनसूचना अधिकार की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पंड़ित हरिप्रसाद शर्मा का कहना है कि ऐसे अधिकारियों को जनपद से बाहर पहुंचा दिया जाएगा।





