मुंबई । अभिनेता आमिर खान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 500 और 1000 रुपये अमान्य किए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि फिल्म दंगल रिलीज होने की बात हो या कुछ भी, देशहित सबसे पहले है। इस फैसले से दंगल के रिलीज होने पर क्या प्रभाव पड़ेगा? इस पर आमिर ने कहा, देशहित के लिए इस फैसले से सहमत होना जरूरी है। हमें कुछ दिनों की परेशानी को नजरअंदाज कर देना चाहिए।
देश के लिए जो बेहद जरूरी चीजें हैं, वे की जानी चाहिए। अगर इससे मेरी फिल्म प्रभावित होती है, तो बहुत छोटी बात है। दरअसल, पुराने नोट न चल पाने और नए नोट न मिल पाने के कारण इन दिनों ज्यादातर सिनेमाघर खाली देखे जा रहे हैं। आमिर ने शनिवार को यहां एक गीत के लांच पर अपने विचार साझा किए। गौरतलब है कि इससे पहले आमिर खान असहिष्णुुता पर अपने विचार प्रकट कर फंस चुके हैं। ज्ञातव्य है कि आमिर खान के असहिष्णुता वाले बयान पर काफी हंगामा हुआ था। आम लोगों के साथ आमिर को राजनैतिक दलों के विरोध का भी सामना करना पडा था। लेकिन इस बार आमिर खान पीएम मोदी के नोटबंदी के फैसले का समर्थन कर रहे हैं। फिल्म दंगल 23 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म के बारे में आमिर ने कहा, इस फिल्म में दिखाया गया है कि लड़कियां किसी से कम नहीं। यह संदेश दिया गया है कि हमें लडक़े और लड़कियों में भेदभाव नहीं रखना चाहिए।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
मुलायम बोले, जब सपा में कोई विवाद है ही नहीं, तो समझौता कैसा
नोटबंदी तथा प्राइवेट कंपनी के उत्पीड़न से परेशान है महिलाएं
सपा कुनबे में घमासान पर बोले आजम- BJP को थाली में सजाकर सौंप दी सत्ता