जायन्ट्स ग्रुप आॅफ मथुरा मैन ने वृक्षारोपण किया

मथुरा। जायन्टस ग्रुप आफ मथुरा मैन द्वारा मनाये जा रहें राष्ट्रीय सप्ताह अन्तर्गत गोवर्धन रोड स्थित खंडेलवाल सेवा सदन में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें काग्रेंस विधानमंडल दल के नेता विद्यायक प्रदीप माथुर, अध्यक्ष मनोहरदास अग्रवाल, प्रशासनिक निदेशक विवेक नागपाल आदि ने वृक्षारोपण कर प्रकृति के स्वरम्मय वातावरण को हराभरा बनाये रखनें में अपना योगदान किया। इस अवसर पर विद्यायक प्रदीप माथुर ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन की रक्षा करने में अहम भूमिका निभाते है अतः प्रत्येक मानव को अपने जीवन में एक पौधा रोपित कर उसें अवश्य पोषित करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यायक प्रदीप माथुर का अध्यक्ष मनोहरदास अग्रवाल, ततथा कार्यक्रम सयोजक संजय खंडेलवाल ने माल्यार्पण कर स्मृतिचिन्ह प्रदान करते हुए स्वागत किया। आभार व्यक्त मुकेश अग्रवाल व राजेश बजाज ने किया। कार्यक्रम में सुभाष सकैना, ध्नेश मित्तल, देवेन्द्र गर्ग, आरसी उदयी, ब्रजेश सिघल, ए0के. गुप्ता, संजय अग्रवाल, दिनेश गर्ग, दाऊदयाल अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार, मीनाक्षी अग्रवाल, नीलम गुप्ता आदि थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti