
मथुरा। जायन्ट्स ग्रुप आॅफ मथुरा द्वारा जायन्ट्स सप्ताह के अंतर्गत ग्रुप द्वारा महर्षि दयानंद जिला अस्पताल में उमेश गुड़ेरा की अध्यक्षता में रक्तदान शिविर एवं नेत्रदान संकल्प के फार्म भरे गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एससी गुप्ता व विशिष्ठ अतिथि विकलांग सहायता संस्था के सचिव कार्षि डा. अशोक अग्रवाल थे। मुख्य अतिथि का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह पूर्व अध्यक्ष डा. अशोक अग्रवाल व श्रीमती लता अग्रवाल द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि का स्वागत एवं स्मृति चिन्ह भेंट उपाध्यक्ष उमेश गुड़ेरा द्वारा किया गया। तत्पश्चात प्रशासनिक निदेशक पंकज गोयल के सहित मनमोहन गुप्ता, अनूप अग्रवाल, भूपेन्द्र अग्रवाल, मनोज सांवरिया, विजय अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, संजय कुमार, सुरेश अग्रवाल, विभूति अग्रवाल, निखिल गर्ग एवं श्रीमती मोनिका अग्रवाल व श्रीमती सजनी द्वारा रक्तदान किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि डा. अशोक अग्रवाल ने कहा कि हम अपने नेत्रदान करके किसी की अंधेरी दुनियां में उजाला कर सकते हैं। इस कार्यक्रम के संयोजक अक्षय खण्डेलवाल, महेश मित्तल, डा. डीडी गर्ग, जा. अनिल बंसल, जा. राजीव अग्रवाल, दीपक गुप्ता थे। धन्यवाद ज्ञापन पूर्व अध्यक्ष जा. आशुतोष गर्ग द्वारा दिया गया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS