मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र अंतर्गत गांव बबूरी में जाटव परिवार के घर को जलाने और महिला और पुत्र के साथ जिंदा जलाने की घटना ने पूरे प्रशासन को हिला दिया था लेकिन ताज्जुब की बात है कि इतना समय बीत जाने के बाद भी अभी तक दबंग हमलावर गिरफ्तारी से बाहर हैं। पुलिस की ढीली कार्यप्रणाली के चलते पीडि़त परिवार को हमलावर दबंगों की धमकी और मुकदमों मंे फंसाने से पूरा परिवार बुरी तरह विचलित है। आये दिन ये लोग पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को अब गुहार लगा रहे हैं लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। स्थिति यह है कि यह पीडि़त दलित परिवार दर-दर की ठोकर खा रहा है। अब गांव के तमाम सभ्रांत नागरिक भी पुलिस की इस नादिरशाही के खिलाफ इकट्ठे हो रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ग्रामीणों की ओर से भी अब पीडि़त परिवार की रक्षा और सुरक्षा की जबरदस्त मांग की जा रही है।





