जिला अस्पताल में महिला संगठन का हंगामा

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू सिंह जिला अस्पताल में सीएमएस से मुलाकात करते हुए साथ में हैं भाजपाई 

भाजयुमो ने भी की सीएमएस से मुलाकात

मथुरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री सोनू सिंह ने आज जिला अस्पताल में सीएमएस से मुलाकात कर दुराचार की शिकार लावारिस बालिका के बारे में उचित उपचार दिलाने की बात कही। 

उनके साथ चै. भूपेन्द्र सिंह, हरीओम चैधरी, सत्यपाल सिंह मौजूद थे। वहीं जिला अस्पताल में मासूम बच्ची के साथ हुयी दुष्कर्म की घटना को लेकर आज नारी रक्षा आर्गनाइजेशन की टीम ने जिला अस्पताल में सीएमएस का घेराव किया। टीम के लोगों ने कहा कि यह घटना दर्शाती है कि प्रदेश के अंदर महिलायें कहीं पर भी सुरक्षित नहीं हैं। नारी रक्षा आॅर्गेनाइजेशन टीम ने आज पीडि़त बच्ची का हालचाल जाना और उसको न्याय दिलाने के लिए आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बनालिया है। रोहित चैधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से पीडि़त बच्ची को मुआवजा दिया जाये। अगर पन्द्रह दिन के अंदर जिला प्रशासन ने इन बिन्दुओं पर कार्य नहीं किया तो टीम जिला प्रशासन एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाधित होगी। इस दौरान मनीष शर्मा, कु. किरन सिंह, मीनाक्षी अग्रवाल, कु. पूजा शर्मा, नीतू गनवानी, अन्जू अग्रवाल, मधू खण्डेलवाल, अनीता यादव, ममता गुप्ता, कनिष्का अग्रवाल, प्रफुल पारिक आदि मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई

  1. पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!

  1. बिना बिल्वपत्र भगवान शिव की पूजा है अधूरी...




Mediabharti