जिला एकीकरण समिति की बैठक में सीडीओं ने उददेश्यों पर प्रकाश डाला

जिला एकीकरण की बैठक में उत्प्रेरक कार्यक्रम प्रस्तुत करते युवक युवती

जिला एकीकरण अभियान की बैठक लेते जिला पंचायत अध्यक्ष चै0 अनूप सिंह, सीडीओ दुर्गाशक्ति नागपाल एवं अन्य

मथुरा। जिला एकीकरण समिति की बैठक जिला पंचायत अध्यक्ष अनूप चैधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। जिला एकीकरण समिति की सचिव एवं मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने एकीकरण कार्यक्रम से अवगत कराते हुए कार्यक्रम का संचालन कर विभिन्न पहलुओ पर प्रकाश डाला तथा उसके उद्दश्य को बताया उन्होंने कहा कि एकीकरण समिति का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, साम्प्रदायिक सौहार्द तथा हर मजहब के त्यौहारो पर आपसी भाईचारा बनाये रखने के उद्देश्य से एकीकरण समिति की बैठक की जाती है इस बैठक में सामाजिक, साहित्यिक तथा सभी धर्म एवं विचार के गणमान्य नागरिको को आमंत्रित कर एक दूसरे की भावनाओ से अवगत कराया जाता है, ताकि समाज के अंदर साम्प्रदायिक सौहार्द बना रहे। 

कार्यक्रम की शुरूआत में के0आर0 डिग्रीकालेज की प्रबक्ता डा0 प्रतीमा गुप्ता ने अपनी कविता इंसान हो बाबा, गीता के सरल शब्द हो बाबा, मीरा के भजन एवं मीर की गजल हो बाबा व्दारा सामप्रदायिक सदभाव बनाये रखने वाली कविता पढकर सुनाई। राष्ट्रीय इंटर कालेज के राज्य सरकार व्दारा सम्मानित अध्यापक अखिलेश यादव व्दारा भी अपने विचारो से अवगत कराया गया। इसी कालेज के छात्र आकाश मित्तल ने राष्ट्रीय एकीकरण पर अपने विचार व्यक्त कर प्रकाश डाला। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मिर्जापुर की छात्रा सीमा, चंचल, श्रृद्धा ने हिन्द देश के निवासी सभी जन एक है- रंग, रूप, भेष भाषा और बोली अनेक है पर अपनी प्रस्तुति देकर सभी का मन मोहा। कोसी से आये संजय पांचाल ने अपने विचारो से अवगत कराते हुए कहा कि राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता एक सिक्के ही दो पहलु है। उन्होंने अपने काव्यपाठ में कहा कि मंदिर नही मस्जिद नही इंसान चाहिए, एकाफिला दर्द में सिर्फ मुस्कान चाहिए सुनाकर राष्ट्रीय एकता अखण्डता का स्वरूप साकार किया। उन्होंने कहा कि जब देशभक्त की बात आती है तो मजहब छोटा हो जाता है। राष्ट्रीय एकीकरण समिति की बैठक में विभिन्न स्थान से आये हुए सामाजसेवी तथा बुद्धजीवियो ने अपने अपने विचारो तथा समस्याओ से सभी अधिकारियो को अवगत कराया। बैठक में उपस्थित संजय पांचाल ने वृद्वाारोपण के संबंध में अपनी व्यथा से अवगत कराते हुए कहा कि रोपित किये गये पौधो को जीवनदान मिले और वे बडे होकर अपना पूर्ण आकार ले इसके लिए सामाजिक स्तर से लेकर सरकारी स्तर तक भरपूर प्रयास करने की आवश्यकता है। वृक्षारोपण करके वृ़क्षो की देखभाल तथा उन्हे जीवित रखने हेतु पानी आदि नही दिया जाता है जिसके कारण रोपित किये गये वृक्ष मृत अवस्था में चले जाते है इसलिए हम सब लोगो का यह दायित्व है कि पौधो की प्रतिदिन देखभाल करे। मुख्य विकास अधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल ने रोपित किये गये वृ़क्षेा के संबंध में अवगत कराते हुए बताया कि इस बार सभी विभागो से वृ़क्षारोपण के संबंध में कार्ययोजना तैयार करायी गयी तथा उसी के अनुसार वृक्षारोपरण का कार्य किया गया। सभी विभागो को यह जिम्मेदारी सौंपी गयी है कि वे रोपित किये गये वृक्षो उचित देखभाल करेगे और इसके लिए एक श्रमिक का भुगतान ही वे नरेगा योजना के मद से कर सकते है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जनपद में एक लाख 36 हजार 500 वृक्ष रोपित किये गये है और उसके लिए जिम्मेदारिया तय करते हुए उनकी उचित देखभाल हेतु निर्देश भी दिये गये है। शिक्षाविद् मोहन स्वरूप भाटिया ने भी अपने विचारो से वृक्षारोपण तथा वृजके विकास के बारे में अवगत कराते हुए अधिकारियो से कहा कि वृज में देश विदेश के श्रृद्धालु भारी संख्या मेे आते है अतः उनकी सुविधा हेतु अच्छे अच्छे प्रबंध किये जाने अति आवश्यक है जिस पर सहमति प्रकट की गयी। जिला एकीकरण समिति के अध्यक्ष अनूप चैधरी ने सभी लोगो के विचारो को ध्यानपूर्वक सुनते हुए उस पर अपनी सहमति प्रकट करते हुए आश्वासन दिया कि जो भी विचार एवं सुझाव आये है उनपर पूर्णरूपेण कार्य किया जायेगा जिससे एकीकरण समिति का उद्देश्य पूरा हो सके। कार्यक्रम का संचाल जिला विकास अधिकारी उमेश त्यागी व्दारा किया गया।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti