जिला पंचायत अध्यक्ष होगा सपा का: तुलसीराम

मासिक बैठक में गैरहाजिर कार्यकर्ताओं पर होगी कार्यवाही 

जीते पंचायत सदस्यों का स्वागत अभिनंदन 

मथुरा। समाजवादी पार्टी जिला कार्यकारिणी की मासिक बैठक किसान भवन डैम्पीयर में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत चुनाव में भारी बहुमत से विजयी हुए। प्रत्याशियों में सुनीता नौहवार, वीरेन्द्र यादव, कमलेश ठाकुर, का जोशीला स्वागत किया। आगामी 22 नवम्बर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का जन्म दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया। पार्टी के उपाध्यक्षों को प्रत्येक विधान सभा बार विधान सभा अध्यक्षों के साथ मिलकर इस कार्यक्रम केा भव्य बनाने का दायित्व भी सौंपा गया। बैठक में जिला पंचायत चुनावों की समीक्षा करते हुए जिलाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ने कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़ा है। जिला पंचायत अध्यक्ष भी समाजवादी पार्टी का होगा। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में ब्लाॅक प्रमुख भी समाजवादी पार्टी के चुनकर आएंगे। जिससे मथुरा का विकास होगा। उन्होंने कहा कि जो पदाधिकारी मासिक बैठकों में अनुपस्थित हो रहे हैं उन्हें पद मुक्त करने की संस्तुति की जाएगी। पार्टी से बड़ा कोई नेता नहीं है। पीड़ित कार्यकर्ता, पीड़ित असहायों की मदद करने को अग्रिणी भूमिका निभांए। जिला महासचिव तनवीर अहमद एड ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता आगामी विधान सभा चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए 30 नवम्बर तक होने वाली निर्वाचक नामावली में नाम बढ़वाने और अशु( नामों को शु( कराने के कार्य में जुट जाएं। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ सांप्रदायिक ताकतें जहर घोलने व भाई से भाई को लड़ाने का कार्य कर रही है, उनको चुनावों में जनता ने नकार दिया है। जिला पंचायत में चुनकर आए प्रत्याशी सुनीता नौहवार, वीरेन्द्र सिंह तथा पूर्व जिलाध्यक्ष ठा. किशोर सिंह ने कहा कि वे पाटी्र की और जनता की आशओं पर खरा उतरेंगे। जनता के हितों के लिए सदैव कार्य करें और मथुरा का चहुंमुखी विकास कराएंगे। बैठक में प्रमुख रूप से मुरारीलाल कुंतल, नौहवत धनगर, तेजवीर सिंह, राजेश यादव, देवी सिंह धनगर, दिनेश चंद गुप्ता, रामबाबू तरकर, चन्दो पहलवान, रमेश कुशवाह, फेरू सिंह, राजेन्द्र राजपूत, बल्लू कुरैशी चन्द्रप्रकाश शर्मा, शारदा चैधरी, शिवलाल लोधी, राजवीर सिंह, बच्चू वाल्मीकि, ध्रुव कुमार पांचाल, कमल भाटिया, रणवीर सिंह बघेल, फूल सिंह निषाद, नरेश भट्ट, राजेश कंडेरे, ठा. अमित सिंह, अकीलुद्दीन शहीद कुरैशी, ठा. रेवती रमन, महेश चंद सोनी, बच्चू सिंह, मौ. काले, रामरतन, मोहन सैनी, चंदन सिंह, हाजी सलीम, रमेश चंद कैप्टन, बिजेन्द्र सिंह, चरन सिंह, सतेन्द्र कुमार, आदि सैकड़ों की संख्या में सपाई उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti