जिला पंचायत चुनाव की नामांकन प्रक्रिया हुयी शुरू

भाजपा समर्थित ममता चैधरी वार्ड नं. 12 से नामंाकन दाखिल करती हुयीं साथ हैं उनके पति चै. लक्ष्मीनारायण चैधरी तथा एसके शर्मा

मथुरा। जिला पंचायत चुनावों को लेकर आज से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी। आज छाता क्षेत्र से जिला पंचायत के सदस्य के रूप में बसपा और भाजपा के अलावा समर्थित और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने नामांकन दाखिल किये। इस दौरान समर्थकों की भीड़ के साथ बड़े नेता भी इसमें शामिल हुये। आज पूर्व मंत्री और छाता क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के नेता चै. लक्ष्मीनारायण की धर्मपत्नी ममता चैधरी ने वार्ड नं. 12 से नामांकन किया, जबकि उनके भतीजे नरदेव चैधरी ने वार्ड नं. 10 से नामांकन किया। मनोज चैधरी द्वारा वार्ड नं. 14 से भारतीय जनता पार्टी से जिला पंचायत सदस्य हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया गया। ओमप्रकाश ने वार्ड नं. 11 से भाजपा की ओर से नामांकन दाखिल किया। पूर्व मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण के समर्थकों के नामांकन में भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा। समर्थकों की काफी भीड़ थी। स्थिति यहां तक आयी कि निर्वाचन कार्यालय के लोगों को अधिक लोगों के प्रवेश पर पाबंदी लगानी पड़ी। जद्दोजहद भी हुयी, समर्थको की काफी संख्या थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी की ओर से छाता के वर्तमान विधायक ठाकुर तेजपाल सिंह की धर्मपत्नी सुधा सिंह ने वार्ड नं. 15 से नामांकन किया। वहीं बसपा समर्थित मोहन श्याम ;आंजनोंखद्ध ने वार्ड 10 से नामांकन किया। वार्ड 9 से कल्याण सिंह बुखरारी, श्याम सुन्दर कर्दम ने 11 से, चैधरी जबर सिंह ने 12 से, अंगद सिंह बंजारा ने वार्ड 14 से, मोहन सिंह गूजर ने वार्ड संख्या 16 से, हेमराज रांधेरा ने वार्ड 8 से, नरभान सिंह शेरगढ ने वार्ड नं. 08 से नामांकन पत्र दाखिल किया।

वहीं राष्ट्रीय लोकदल की ओर से हरीओम चैधरी ने वार्ड नं. 16 से भारी दल बल सहित नामांकन किया। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में वार्ड नं. 10 से भूप सिंह सांचैली ने नामंाकन पत्र दाखिल किया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti