प्रेसवार्ता में मौजूद बसपाई
27 को बसपा का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन
मथुरा। बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में मथुरा-वृन्दावन विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन 27 सितंबर को सुबह दस बजे से डैम्पियर नगर स्थित जुबली पार्क में आयोजित किया जा रहा है। आज इसकी जानकारी देते जोन काॅर्डीनेटर आगरा मण्डल दारा सिंह आजाद ने पत्रकारों को बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि सुनील कुमार चित्तौड़ एमएलसी व जोन काॅर्डीनेटर आगरा, अलीगढ़ मंडल डाॅ. अशोक सिद्धार्थ पूर्व एमएलसी, प्रताप सिंह बघेल पूर्व एमएलसी, चै. महेन्द्र सिंह पूर्व मंत्री, सूरज सिंह जोन काॅर्डीनेटर होंगे तथा विशिष्ट अतिथियों में दारा सिंह आजाद जोन काॅर्डीनेटर आगरा मण्डल, हेमंत प्रताप सिंह, गयाप्रसाद कुशवाह दोनों जोन काॅर्डीनेटर आगरा मण्डल व ब्रजेन्द्र सैनी मण्डल काॅर्डीनेटर आगरा, गोवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री एवं विधायक मांट पं. श्याम सुन्दर शर्मा, गोवर्धन के विधायक राजकुमार रावत, बसपा की वरिष्ठ नेता और वृन्दावन नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन पुष्पा शर्मा, बल्देव विधानसभा के संयोजक प्रेमचंद्र कर्दम होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बसपा सत्यप्रकाश कर्दम करेंगे। आज हुयी पत्रकार वार्ता में मथुरा-वृन्दावन विधानसभा के संयोजक पं. योगेश कुमार द्विवेदी ने पत्रकारों को बताया कि इस कार्यक्रम में भारी संख्या में बसपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। कार्यकर्ता सम्मेलन में चुनावों को लेकर चर्चा होगी। विस्तृत जानकारी सुनील कुमार चित्तौड़ देंगे। उन्होंने समस्त जनपदवासियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में बढ चढकर हिस्सा लेने की अपील की है। इस अवसर पर पत्रकारों द्वारा पूछे गये सवाल के जबाव में जोन काॅर्डीनेटर दारासिंह ने बताया कि बसपा जिला पंचायत के अब तक तीस वार्डों में जीतना लगभग तय है। अन्य वार्डों में भी हमारा संघर्ष मुख्य प्रत्याशी से रहेगा। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता सम्मेलन में मिशन 2017 और जिला पंचायत चुनाव पर भी चर्चा हो सकती है। इस अवसर पर वृन्दावन नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष पुष्पा शर्मा, इं. राजकुमार शर्मा, सतीश बघेल, किशोर कुमार आदि मौजूद थे।





