जिला प्रशासन ने यमुना रक्षक दल से वृन्दावन के यमुना में गिर रहे नालों को बन्द कराने के लिए मांगा 12 दिन का समय

आज दिनांक 1 फरवरी को आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के सान्न्ध्यि में तथा यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में दल के पदाधिकारी एवं सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एवं युवागण यमुना में गिर रहे नालों को बन्द करने के लिए ईंट, सीमेन्ट तथा बजरफुट लेकर चीरघाट, वृन्दावन पहुँचें। वहां पर नगर पालिका दर्जनों मजदूर नाला साफ करते तथा नाला बन्द करते पाये गये। यमुना में सीधे गिरते नालों को देखकर यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता उत्तेजित हो गये एवं ईंट से नाले पर दीवार खड़ी करने को तैयार हो रहे थे तब तक जिला प्रशासन के सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार आकर आन्दोलनकारियों से वार्ता की एवं काफी देर विचार के बाद सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने कहा कि हमें 12 दिन का समय दीजिए। 12 दिन में हम ऐसी व्यवस्था करेंगे कि एक बून्द भी गन्दा जल यमुना में नहीं गिरेगा। इसके लिए युद्वस्तर पर काम किया जायेगा और सारी गन्दगी को एसटीपी प्लांट को भेज दिया जायेगा। आन्दोलनकारियोें ने काफी विचार विर्मश के बाद सर्वसमिति से निर्णय लिया कि 12 दिन का समय दिया जाये अगर 12 दिन में यदि नाले नहीं बन्द होते तो हजारों यमुना भक्त 15 फरवरी को कालीदह पर जुटेंगे और सारे नाले पर दीवार खडी करेंगे। इसके बाद जलनिगम के अधिकारीओं ने संगठन के पदाधिकारी के साथ अपने ट्रीटमेन्ट प्लांट का निरीक्षण किया। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि 12 दिन तक घर-घर जाकर जगजागरण चलाया जायेगा एवं वृन्दावन के 25 वार्डों में यमुना रक्षक दल का संगठन खड़ा किया जायेगा। उन्होने कहा कि कालिया दह से शुरू हुआ आन्दोलन यमुना जी को मुक्त एवं शुद्व कराके रहेगा क्यों  कि भगवान श्रीकृष्ण ने यहीं पर यमुना को प्रदूषण मुक्त किया था।

इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार पं0 उदयन शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता डाॅ0 लक्ष्मी गौतम, युवा प्रदेश अध्यक्ष विवेक महाजन, वृन्दावन युवा नगर अध्यक्ष मुन्नालाल निषाद, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, रिचा शर्मा, राजेश तिवारी, सुरेन्द्र गौतम, अखिल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, किशोर पचैरी,डाॅ0 संजय दीक्षित, युगल सक्सेना, अवनीश यादव, भागवत वक्ता राजीवकृष्ण किंकर जी, कृष्णदेव चैधरी, घनश्याम जादौन, राधाबल्लभ शर्मा, श्रीगोपाल शर्मा, कैलाश गुप्ता, राधाबल्लभ शर्मा मोहनश्याम आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti