जिला व शहर कांग्रेस कार्यालय पर हुई बालदिवस की औपचारिकता

कांग्रेसी दिखे नदारद 

मथुरा। जिला एवं शहर कांग्रेस कार्यालय पर भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की 125वीं जयंती पर नेहरूजी के चित्र पर फूल-माला चढ़ायी गयीं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी न तो जिलाध्यक्ष मौजूद थे और न शहर कांगे्रस कमेटी में शहर अध्यक्ष। जिला कांगे्रस कमेटी में तो मात्र नौ कार्यकर्ता ही नेहरू की 125वीं जयंती मनाने के लिये पहुंचे थे। कांग्रेसियों में कोई उत्साह इस दौरान दिखाई नहीं दिया।  इस अवसर पर रमेश दत्त शर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत करने की दिशा में कांग्रेसी जुट जाए। कांग्रेस ही देश को विकास के रास्ते पर ला सकती है। उन्होंने कहा कि आजादी की लड़ाई में पंडित जवाहरलाल नेहरू का महत्वपूर्ण योगदान रहा और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देश को फिरंगियों से आजाद कराया। शहर कांग्रेस कमेटी पर कांग्रेसियों ने कहा कि नेहरू ने देश को सदैव प्रगति के मार्ग पर अग्रसर करने में पूरे प्रयास किये और आज कांग्रेस की ही देंन है कि देश टैक्नोलाॅजी के क्षेत्र में काफी आगे है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti