जिला व शहर कांग्रेस ने विधान सभा को लेकर की बैठक

जिला व शहर कांग्रेस ने विधान सभा को लेकर की बैठक 403 विधान सभाओं में 20 सक्षम कार्यकर्ता चुनाव की रीढ़ की हड्डी होगे और पार्टी को मजबूत बनाएॅगे: प्रदीप माथुर 

मथुरा। जिला एवं शहर काॅग्रेस कमेटी, मथुरा की आवश्यक बैठक सेठ बाड़ा स्थित जिला काॅग्रेस कमेटी कार्यालय पर आहुत की गई। जिसमें नेता काॅग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा- वृन्दावन प्रदीप माथुर तथा उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश काॅग्रेस कमेटी एवं प्रभारी आगरा मण्डल, आगरा प्रदीप कंसल मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित थें। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के निर्देश पर जनपद मथुरा की 5 विधान सभाओं के प्रत्येक 20-20 सक्रिय कार्यक्रताओं से भेंट करी और सभी कार्यक्रता को आने वालें विधान सभा चुनाव 2017 की जिम्मेदारी सौंपी तथा बूथ स्थल पर कैसे काॅग्रेस पार्टी को मजबूत किया जाये के बारे में बताया गया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित नेता काॅग्रेस विधान मण्डल दल एवं विधायक मथुरा-वृन्दावन प्रदीप माथुर ने कहा कि हाईकमान ने जो विश्वास आप सभी के प्रति विधान सभा चुनाव 2017 के लिये दिखाया है उसपर पूर्ण रुप से खरा उतरना है तथा सक्रिय काॅग्रेस कार्यक्रता पार्टी के लिये स्तम्भ है। विधान सभा चुनाव 2017 के 403 विधान सभाओं में चुने हुये 20 सक्षम कार्यकर्ता चुनाव की रीढ़ की हड्डी होगे और पार्टी को मजबूत बनाएॅगे। 

उत्तर प्रदेश काॅग्रेस कमेटी एवं प्रभारी आगरा मण्डल, आगरा प्रदीप कंसल ने कहा कि आप सभी सक्रिय कार्यक्रता जिला एवं शहर अध्यक्षों को विश्वास में लेते हुये चुनाव प्रचार-प्रसार में पूर्ण रुप से साथ देगे तथा बूथ स्तर पर बूथ कमेटी का गठन कराएॅगे। इस अवसर पर जिला काॅग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार काॅग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा  श्रीमती सोनिया गाॅधी पर जो झूठा लांछन लगा रहें है वह भाजपा की मोदी सरकार का अपनी नाकामी को छिपाने का प्रयास है, ताकि लोक सभा के चुनावों में मोदी ने जनता से जो वायदे किये थे तथा जनता को जो सपने दिखाये गये थे 

बैठक में शहर काॅग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आबिद हुसैन, प्रदेश सचिव मलिक अरोड़ा, प्रदेश सचिव महेश रावत, पूरन कौशिक, विनेश सनवाल, वृन्दावन अध्यक्ष नूतन बिहारी पारिक, महिला काॅग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती कमलेश चैधरी, लता चैहान, मुकेश धनगर, विक्रम बाल्मीकि, प्रकाश शर्मा, राहुल अरोड़ा, महेन्द्र प्रताप गौतम, दिनेष सरदार, महेश महावर, आशिफ कुरैशी आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला एवं शहर काॅग्रेस कमेटी, मथुरा के अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया एवं आबिद हुसैन ने की। बैठक का संचालन विनेश सनवाल ने किया। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. लोहिया की बेचैन विरासत, कांग्रेस-मुक्त भारत का पहला खाका

  1. लगातार हार के बाद कांग्रेस का धुंधला होता भविष्य

  1. कर्नाटक में लीडरशिप की जंग से कांग्रेस की फजीहत




Mediabharti