जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक में डीएम ने दिये दिशा निर्देश

जिला मुख्यालय पर जिला शिक्षा परियोजना की बैठक करती डीएम बी0 चन्द्रकला एवं अन्य

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में जिला शिक्षा परियोजना समिति की बैठक कलेक्ट्रेट कार्यालय में सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से कहा है कि शासन का प्रयास है कि शिक्षा स्तर उचा उठाकर विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाये और इसके लिए जनपद में कई विद्यालयो के निर्माण हेतु धनराशि स्वीकृत की है। इसी के परिपेक्ष्य में जनपद के विभिन्न ब्लाको में विद्यालयो का निर्माण किया जा रहा है ताकि विद्यार्थी अच्छी शिक्षा लेकर अपने भविष्य को सवार सके।

जिलाधिकारी ने आज की बैठक में बिन्दुवार समीक्षा करते हुए पाया कि कई कार्यदायी संस्थाओं द्वारा विद्यालयो के भवन निर्माण में घोर लापरवाही बरती जा रही है मानक एवं गुणवत्ता के अनुसार कार्य नही किया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियो को कडे निर्देश दिये है कि ऐसे भवनो पर कडी निगरानी रखी जाये जिनमें गुणवत्तापरक कार्य नही किये जा रहे है। जांच के बाद गुणवत्ता सही न पाये जाने तथा मानक के अनुसार भवनो का निर्माण न किये जाने पर ऐसे विद्यालय भवनो को कार्यदायी संस्थाओं व्दारा स्वंय गिरवाया जाये तथा पुनः नया निर्माण मानक के अनुसार अधिकारियो की देखरेख में कराया जाये। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओ को चेतावनी देते हुए अधिकारियो से कहा है कि जिस विद्यालय भवन का निर्माण मानक के अनुसार न पाया जाये उन कार्यदायी संस्थाओं को ब्लेक लिस्टिड कराया जाये। उन्होंने अधिकारियो तथा कार्यदायी संस्थाओ से कहा है कि भवन निर्माण के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरदास्त नही की जायेगी। जिलाधिकारी ने राजकीय हाईस्कूल अकोस, बछगांव तथा अन्य विद्यालयो में विद्युत कनेक्शन न कराये जाने पर शीघ्र विद्युत कनेक्शन कराकर विद्यार्थियो के दाखिले शुरू किये जाये और पढाई शुरू की जाये। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयो में अच्छे स्तर की प्रयोगशाला बनाकर उनमे मानक के अनुसार उपकरण स्थापित किये जाये ताकि विद्यार्थियो को अच्छी शिक्षा दी जा सके। उन्होंने अधिकारियो से यह भी कहा कि विद्यार्थियो के बैठने तथा अन्य कार्य के लिए लगाया जानेवाला फर्नीचर भी अच्छे स्तर का होना चाहिए। जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित अनुसूचित जाति जन जाति के लिए संचालित छात्रावासेा की भी जानकारी ली। उन्हेे अवगत कराया गया है कि जनपद में ऐसे 03 छात्रावास संचालित है जो अच्छी हालत में है। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियो से यह भी जाना कि अन्य विद्यालयो में यदि कोई कमी है तो उसे अवगत कराये ताकि समय से सारे कार्य पूर्ण कर क्षिक्षण कार्य संचालित होता रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti