जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग में राजीव इंटरनेशनल स्कूल का परचम

मथुरा। राजीव इंटरनेशनल स्कूल ने मेरठ में स्पीड जोन स्केटिंग वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित जिला स्तरीय रोलर स्केटिंग में भाग लिया। जिसमें जिले के आधार पर 20 स्कूलों ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। कोच छत्रपाल और टीम प्रभारी शिवानी गुप्ता के निर्देशन में 16 सदस्यों की स्केटिंग टीम ने अनेक पदक प्राप्त किए। टीम का वर्गीकरण आयु वर्ग के आधार पर चार वर्गों में किया गया। प्रथम आयु वर्ग में कार्तिकेय शर्मा ने 200 तथा 300 मीटर रेस में कांस्य तथा रजत पदक प्राप्त किया। द्वितीय आयु वर्ग में हेमंत कृष्ण शर्मा ने 300 मीटर रेस में कांस्य पदक तथा लड़कियों में निधि जैन ने 300 मीटर तथा 500 मीटर रेस में रजत तथा कांस्य पदक अर्जित किया। लड़कों की क्वाडर्स स्पर्धा में पार्थ कृष्ण गौतम ने 500 मीटर रेस में कांस्य पदक तथा विनायक गुप्ता ने 300 मीटर रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया। तृतीय आयु वर्ग में आदित्य शर्मा ने 300 मीटर रेस में कांस्य पदक प्राप्त किया। चतुर्थ आयु वर्ग में क्वाडर्स में हरित वाष्र्णेय ने 100 मीटर रेस में कांस्य पदक अर्जित किया। टीम के अन्य खिलाड़ी रिद्वि भारद्वाज, श्रेयश अग्रवाल, राघव रोहिला, गौरव शर्मा, जहान वर्मा, आदित्य शर्मा, हार्दिक पाण्डे, अंकुश निगम, शिवांग गोस्वामी  ने सराहनीय प्रदर्शन किया। आरके एजुकेशन हब के चेयरमैन डाॅ0 रामकिशोर अग्रवाल ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं, ऐसी प्रतिभा के धनी बच्चे स्कूल का नाम रोशन करते हैं। हमारे विद्यालय का मुख्य उद्देश्य छात्रों में छिपी प्रतिभा को उजागर कर देश के सम्मुख लाना है जिससे इनका भविष्य स्वर्णिम बने। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने छात्रों की उपलब्धियों की सराहना की तथा बधाई देते हुए कहा कि लगन और मेहनत इंसान को बुलंदियों तक पहुँचा सकती है। सच्ची लगन हमें जीत तो प्राप्त कराती है, साथ ही साथ हमारा मनोबल भी बढ़ाती है। स्कूल की प्राचार्या श्रीमती नन्दिता ढींगरा जी ने बच्चों की प्रतिभा की प्रशंसा की तथा बधाई देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से हमारे अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है तथा हमारी प्रतिभा का भी विकास होता है जो हमारे जीवन के लिए एक सुनहरा भविष्य निश्चित करता है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti