जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट का किया निरीक्षण

जिलाधिकारी कलक्टेªट का निरीक्षण करते हुए 

सदर तहसील के खाली भवन में बनेगा अभिलेखागार

सरकारी कार्यालयों मंे डीएम को जगह-जगह मिली गंदगी

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार ने आज कलैक्ट्रेट का मुआयना किया, जिसमें उन्होंने आॅफिसों में जाकर विभिन्न व्यवस्थाओं को देखा तथा टूटी-फूटी बिल्डिंग देखने के बाद उन्होंने उसकी मरम्मत कराने के निर्देश भी दिये। पूर्व में सदर तहसील कलैक्ट्रेट परिसर में चल रही थी लेकिन नई तहसील बन जाने के कारण वह वहां से स्थानान्तरित कर दी गयी जिसकी वजह से यह भवन खाली पड़ा हुआ है। अब जिलाधिकारी ने इसमें अभिलेखागार बनाने के निर्देश दिये हैं कि इसमें रैक लगाकर अभिलेखों को सुरक्षित रखने का कार्य शीघ्र ही शुरू हो जायेगा। कलैक्ट्रेट स्थित सदर तहसील के बराबर पड़े एक भूखण्ड का निरीक्षण कर उन्होने यहां टाइल्स लगाने के निर्देश दिये तथा यहां सफाई व्यवस्था समुचित कराने को कहा। जिलाधिकारी लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पर भी पंहुचे और वहां से निकलने वाले पानी व हल्के जलभराव को देखकर उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और एसडीओ को बुलाया लेकिन वह वहां उपस्थित नहीं थे। उन्होने बड़े बाबू को बुलाकर कहा कि आपके यहंा से जो पानी का रिसाव चल रहा है इसकी मरम्मत करायें। वहीं कोषागार के पास पड़ी गंदगी पर भी उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और यहां सफाई व्यवस्था दुरूस्त कराने के भी अधिशासी अधिकारी को आदेश किये। जिलाधिकारी कार्यालय के सामने नागरिक सुरक्षा संगठन की खाली पड़ी भूमि पर पार्क का निर्माण कराने के लिये भी कहा और इसके लिये उन्होंने विकास प्राधिकरण को जिम्मेदारी सौंपी। वहीं कलैक्ट्रेट में आने वाली गाड़ियों पर भी रोक लगाने को कहा। ये गाड़ियां जिलाधिकारी कार्यालय के मुख्य द्वार के बाहर खाली पड़े भूखण्ड पर पार्किंग का निर्माण करा दिया जाये और यहंा पर एक गेट भी लगा दिया जाये।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti