मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा शीत लहर से बचाव हेतु गरीब जनों में कम्बलों का वितरण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा कलेक्टेªेट प्रांगण सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर जाकर निर्धन व्यक्तियों में लगभग 100 कम्बलों का वितरण किया गया। उन्होंने शीत लहर से प्रभावित निर्धन लोगों के पास स्वयं जाकर इनका वितरण किया ताकि शीत लहर से उनको राहत मिल सके। कम्बल वितरण के अवसर पर नगर मजिस्टेªट हेमसिंह भी उनके साथ थे।





