
मथुरा। पालिका द्वारा शहर की आधुनिक तरीके सो सफाई कराये जाने के लिए खरीदी गई वैक्यूम स्वीपिंग मशीन एवं पाॅच पानी के टैकरों का विधिवत् उद्घाटन जिलाधिकारी ने नारियण तोड़ कर किया। इस पर पालिका की अध्यक्षा मनीषा गुप्ता व अधिशासी अधिकारी केपी सिंह भी मौजूद रहें। इस अवसर पर जिलाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि पालिका द्वारा शहर में सफाई व्यवस्था और अधिक बेहतर करने के लिए मंगाई गई आधुनिक मशीन की प्रशासन करते हुए पालिकाध्यक्षा के प्रयासों की सराहना की तथा कहा कि आज से ही जनहित में शहर के मुख्य मार्गो की सफाई कार्य रोस्टर बनाकर कराये जाने हेतु मुख्य सफाई निरीक्षक नरेश बाबू एवं गैराज इन्चार्ज राजेश कुमार यादव को जिम्मेदारी दी गई है। पालिकाध्यक्षा मनीषा गुप्ता ने बताया कि पालिका द्वारा यह आधुनिक वाॅक्यूम स्वीपिंग मशीन की लागत 45 लाख रूपये की आई है तथा इसके साथ ही पालिका ने पाॅच पानी के टेैंकर भी खरीदें गये है जिसके एक टैंकर की कीमत करीब 2 लाख 58 हजार है जिसकी क्षमता 4 हजार लीटर पानी की हैं। पालिकाध्यक्षा ने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा से शहर को अधिक से अधिक स्वच्छ बनाने की है इसमें उन्हें शहरवासियों का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है और उन्हें उम्मीद है कि आगे भी उन्हें इसी प्रकार सहयोग मिलता रहेगा। इस अवसर पर नगर मजिस्टैंªट हेम सिह, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 ब्रजेश खन्ना, हरेन्द्र कुमार शर्मा, अवर अभियन्ता जलकल केआर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक नरेश बाबू, गैराज प्रभारी राजेश कुमार यादव, अपवर अभियन्ता सोमेश कुमार, राजपाल सिंह, सफाई निरीक्षक मुकेश कुमूार, लेखाकार विकास गर्ग, दिनेश चन्द्र चतुर्वेदी, नाजिर नगर पालिका विनोद कुमार शर्मा उर्फ लाले, एवं सभासद गब्बर कुरैशी, चीना कुरैशी, राजेश कुमार, विजय प्रकाश, नईम के अतिरिक्त क्षेत्रीय सेनेट्री सुपरवाइजर जगदीश प्रसाद, राजेश चैहान, बुन्दू खाॅ, रक्षपाल सिंह, ओमवीर सिंह, दीपचन्द्र, कोमल प्रसाद सैनी, भूपेन्द्र सिंह, मेघेेन्द्र, उदयवीर सिंह, सोहन सिंह, ओमप्रकाश सैनी, गोपाल प्रसाद सैनी, आदि लोग उपस्थित रहें।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS