
चैक वितरण करती हुई जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला
मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला द्वारा निर्माण कार्य में लगे पंजीकृत श्रमिकों तथा उनके परिवार जनों एवं अन्य योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को कलेक्टेªट स्थित कार्यालय में चैकों का वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने श्रमायुक्त विभाग द्वारा निर्माण कार्य में लगे पंजीकृत श्रमिकों एवं उनके परिवारी जनों को आशीर्वाद बालिका योजना, मातृत्व हित लाभ योजना, शिशु हित लाभ योजना के चैकों का वितरण आज पात्र लाभार्थियों को कलेक्टेªट स्थित अपने कार्यालय में किया। जिलाध्किारी बी0 चन्द्रकला द्वारा बालिका आशीर्वाद योजना में 19 लाभार्थियों को 20-20 हजार रू0 के चैक, मातृत्व हित लाभ योजना में 19 लाभार्थियों में से 07 लाभार्थियों का 06-06 हजार रू0 तथा 12 लाभार्थियों 03-03 हजार रू0 के चैक, शिशु हित लाभ योजना में 28 लाभार्थियें को कुल 01 लाख 14 हजार रूपये के चैकों का वितरण किया गया। सहायक श्रमायुक्त अटल कुमार ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिकों तथा उनके परिवारजनों को लाभान्वित किये जाने हेतु शासन द्वारा कई योजनायें चलाई जा रही है। उन्ही योजनाओं में से आज पंजीकृत श्रमिक लाभार्थियों को 08 लाख रू0 के चैकों का वितरण उक्त विभिन्न योजनाओं में जिलाधिकारी द्वारा किया गया है। इस अवसर पर नगर मजिस्टेªट डा0 राजेश कुमार प्रजापति, डिप्टी कलेक्टर अंजनी कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।





