जिलाधिकारी ने की लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा

मथुरा। लोकसभा चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी विशाल चैहान ने अधिनस्थ अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किये तथा मतदान स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के निर्देश जारी किये हैं। जिलाधिकारी विशाल चैहान ने सामान्य लोकसभा चुनाव 2014 की तैयारियों को लेकर पूर्व में दिये गये दिशा निर्देशों की समीक्षा हेतु अधीनस्थ अधिकारियों की बैठक बुलाई। बैठक में जिलाधिकारी ने मतदाता कार्डो का वितरण, चुनाव आचार संहिता का अनुपालन, तथा मतदेय स्थलों की सुरक्षा सम्बन्धित जानकारी प्राप्त की तथा जिलाधिकारी ने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह मतदान केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर वहाॅ की व्यवस्थाओं का देखने तथा कमी पाये जाने पर उन्हें दुर कराये जाने की निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामान न करने पड़ें विशेषकर विकलांग मतदाता तथा महिला मतदाताओं की दृष्टिगत शौचालय दुरूस्त कराये जाने के निर्देश दिये। बैठक में सभी जिला स्तरीय व ब्लाक स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti