जिलाधिकारी ने ली कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक

कलैक्ट्रेट सभागार में अधीनस्थों के साथ कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक करती डीएम बी0 चन्द्रकला

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। उन्होंने स्टाम्प, आवकारी, मनोरंजन, सिंचाई, खनिज तथा वन विभाग में शत प्रतिशत तथा अच्छी वसूली के लिये विभागीय अधिकारियों की प्रशंसा वही परिवहन, उप निबिन्धन, वाणिज्य कर, प्रवर्तन अधिकारियों की कम वसूली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए राजस्व वसूली बढ़ाने और अधिक मेहनत करके राजस्व वसूली बढ़ाने के कड़े निर्देश दिये गये है। परिवहन विभाग को लक्ष्य से पिछड़ने पर उन्हें चेतावनी जारी कर तथा कार्य तथा व्यवहार में सुधार करके राजस्व वसूली बढ़ाने के लिये कहा गया है।

जिलाधिकारी ने जनपद की 25 लाख की आवादी में 2 लाख नये कनेक्शन जारी किये जाने पर संतोष जाहिर किया है। विद्युत अधिकारियों ने उन्हें बताया कि इस कोशिश से जहॅा विद्युत चोरी रूकेगी वहीं राजस्व वसूली भी बढ़ेगी। चिकित्सा विभाग की समीक्षा में जननी सुरक्षा योजना के समस्त कार्यों पर अच्छा कार्य किये जाने पर कार्य की सराहना की, वन विभाग द्वारा द्वारा अच्छी राजस्व वसूली तथा वृक्षारोपण का कार्य समय से पूर्व ही पूर्ण हो जाने पर प्रशंसा की। सिंचाई में भी अच्छा कार्य हुआ है। खनिज विभाग द्वाररा रराजस्व वसूली तथा अन्य सभी कार्य अच्छी तरीके से पूर्ण किये जाने पर उन्होंने सध्भी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, राजस्व टीम तथा उनके साथ लगी पुलिस टीम को बधाई दी है। लोक निर्माण विभाग की कार्य भी अच्छा पाया गया। जिलाधिकारी ने जनपद की समस्त तहसीलों की भी समीक्षा में पाया कि दिये गये लक्ष्यों को सभी ने शतप्रतिशत पूर्ण कर लिया है इसके लिये सभी की प्रशंसा की तहसील कर्मियों द्वारार की गयी मेहनत की भी उन्होंने सराहना की। विधिक देयों की समीक्षा में व्यापार कर में छाता तहसील की कम वसूली पर उन्होंने चिन्ता व्यक्त की, इसी प्रकार मथुरा तहसील की समीक्षा में भी उन्होंने चिन्ता व्यक्त की। उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदाररों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक सप्ताह वसूली की समीक्षा की जायें तथा समीक्षा रिपोर्ट से जिला प्रशाासन को अवगत कराया जायें। लापरवाह कर्मिर्यों अमीनों पर भी उन्होंने कड़ी कार्यवाही करने तथा रराजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिये। तहसीलों में विद्युत की कम वसूली पर भी नाराजगी जतायी तथा राजस्व वसूली बढ़ाने के विशेष कार्य करने के निर्देश दिये। ग्राम सभा हर्जाना में भी उन्होंने सभी तहसीलदारों को इस माह सभी वसूली पूर्ण कर कार्य समाप्त करने के निर्देश दिये है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी राजस्व धीरेन्द्र्र्र सचान, प्रशाासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार तथा समस्त विभागीय अधिकारी आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti