विकास कार्यों में तेजी लाने को कलक्टेªट सभाकक्ष में अधीनस्थों को निर्देश देते जिलाधिकारी राजेश कुमार
मथुरा। सभी ग्रामीण पाइप लाइन व अन्य पेयजल योजनाओं का एक सप्ताह के अन्दर सर्वेक्षण कर जो खराब हैं उन्हें अभियान चलाकर दुरूस्त किया जाय। लोहिया आवास के सत्यापन को सम्बन्धित अधिकारी पुनः जांचलें और कोई कमी होने पर सूची में संशोधन कराकर वास्तविक पात्रों को ही शामिल करें। यह बात आज बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी राजेश कुमार कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यो की समीक्षा बैठक के दौरान कही। उन्होंने वृद्ध, विधवा एवं विकलांग पेंशन के लाभार्थियों को आधार कार्ड लिंक करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके बाद शेष लाभार्थियों की सूची तैयार कर लिकेंज के लिए आधार कार्ड बनवाने हेतु शिविर आयोजन की व्यवस्था की जाय। उन्होंने पारदर्शी किसान योजना, एकीकृत बाघवानी मिशन, कामधेनु योजना, राजीव गांधी विद्युतीकरण, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, जननी सुरक्षा, संस्थागत प्रर्सव, समाजवादी पेंशन, श्रमकों के पंजीयन-की योजना में जमा धनराशि सहित राजीव आवास योजना आदि की धीमी प्रगति पर सम्बन्धित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिये। उन्होंने कस्तूरबा गांधी विद्यालय हेतु प्राप्त धन में निर्देश दिये कि पहले नन्दगाॅव का भवन पूर्ण कराते हुए नौहझील के भवन हेतु बजट आंवटन की मांग की जाय इसी के साथ माॅडल स्कूल का मानक के अनुसार कार्य पूर्ण न होने पर यूपीपीसीएल संस्था के अधिकारी को हिदायत दी कि वे यदि तत्परता से कार्य पूर्ण नहीं कराते हैं तो उनके विरूद्ध प्रतिकूल कार्यवाही करने को विवष होना पडेगा। उन्होंने सर्व शिक्षा अभियान में आकर्षक रूप से रंगाई पूताई कार्य कराने और ठेकेदार तथा कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य में रूचि न लिए जाने पर प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिये। मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने एक-एक कर सभी कार्यक्रमों की स्थिति प्रस्तुत करते हुए कुछ कार्यक्रमों में बैंकर्स के असहयोग की जानकारी दी।





