मथुरा। जनपद के थाना सुरीर क्षेत्र विजय सिंह, हाकिम सिंह, नरेश सिंह, हेमन्त सिंह, विनोद सिंह, मोहन श्याम सिंह ने जिलाधिकारी मथुरा को लिखे पत्र में जमुना प्रसाद श्रीराम इन्टर कालेज प्रबन्धतंत्र पर अवैधानिक रूप से चतुर्थश्रेणी कर्मचारी की नियुक्त करने का आरोप लगाया हैं। जिलाधिकारी को लिखे पत्र में कहा है कि उपरोक्त लोगों ने जमुना प्रसाद श्रीराम इन्टर कालेज मथुरा द्वारा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की नियुक्ति हेतु प्रकाशित कराये गये विज्ञापन के अनुरूप वह नियत समय पर विद्यालय पहुंचे थे लेकिन साय तक कोई भी प्रबन्धतंत्र व प्रधानाचार्य का पदाधिकारी दिये गये समय उपस्थित नहीं थे। इसके बावजूद प्रार्थीगणों ने इसकी शिकायत शपथ पत्र देकर जिला विद्यालय निरीक्षक से भी की लेकिन शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया गया। प्रार्थीगणों ने जिलाधिकारी से विद्यालय में अवैध रूप से की गई नियुक्ती को रददृ करने की माॅग की हैं।






Related Items
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह अब नहीं हैं, लेकिन...!
एक था राजा : भरतपुर के राजा मान सिंह की कहानी