जिलाध्यक्ष का जोरदार स्वागत

मथुरा। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद तेजवीर सिंह का आज डैम्पियर नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर बोलते हुये तेजवीर सिंह ने कहा कि मैने दीनदयाल धाम के दर्शनों के बाद जो सीख ली है वह यह है कि मुझसे कोई टूटेगा नहीं, मुझसे कोई छूटेगा नहीं और मुझसे कोई रूठेगा नहीं। हम सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी संगठन को मजबूत करने और पार्टी को उच्च स्तर पर पंहुचाने के लिये प्रयास करेंगे। हमारे सामने 2047 का लक्ष्य है और उस लक्ष्य पर विजय पाना हमारा एकमात्र उददेश्य है। उन्होंने कहा कि अभी तक केन्द्र और प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के बाद भी बहुत से बूथों पर कमेटियों का गठन नहीं हुआ है। मेरा प्रयास होगा कि हर बूथ पर कम से कम 15 यूथ हमारे बूथ पर रहें जिससे हमें चुनाव जीतने में बहुत बड़ी सहूलियत होगी। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पूर्व पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि वे हर तरीके से उनका साथ दें जिससे पार्टी और अधिक मजबूत हो। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बांकेबिहारी माहेश्वरी, पूर्व मंत्री चै. लक्ष्मीनारायण, रविकांत गर्ग, लक्ष्मीनारायण पाठक, आजय पोईया, श्याम सिंह अहेरिया, प्रणतपाल सिंह, ठा. ओमप्रकाश सिंह, गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, पूर्व चेयरमैन वीरेन्द्र अग्रवाल, डाॅ. देवेन्द्र शर्मा, ठा. मेघश्याम सिंह, चेरमैन मनीषा गुप्ता, महिला जिलाध्यक्ष दीपा अग्रवाल, मदनमोहन श्रीवास्तव, सचिन चतुर्वेदी, विजय शर्मा, डाॅ. मोहिनी शर्मा, राधाकिशन खण्डेलवाल, नटटू पंडित, ब्रजमोहन गौड़, दीपक, सौरभ, सुमित शर्मा, शिवकुमार रावत सहित भारी सख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti