जिले की कानून व्यवस्था को लेकर बसपाईयो ने दिया राज्यपाल के नाम ज्ञापन

मांगे न मानी जाने पर डीएम एसएसपी को दी जनान्दोलन की चेतावनी 

राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपते बसपाई

एसएसपी को ज्ञापन देने के बाद बासपाई

मथुरा। जनपद की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं ठप बिजली पानी की आपूर्ति नहर नालों आदि की सफाई एवं सरकारी वसूलियां रोकने को लेकर बसपाईयों ने जिलाध्यक्ष किशोर कुमार के नेतृत्व में डीएम व एसएसपी को प्रदेश के राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा और साथ ही इन पर नियंत्रण न होने पर विशाल जनान्दोलन करने की चेतावनी भी दी। बसपाईयों ने अपने ज्ञापन में कहा कि जनपद में अपराधों के ग्राफ में बेहताशा वृद्धि हो रही है अधिकारी कर्मचारी मनमानी कर रहे है। जनपद जंगल राज की गिरफ्त में है। बिजली पानी स्वास्थ्य सुरक्षा सूखाग्रस्त जनपद होने पर भी बैक आदि की सरकारी वसूलियां रोकी नहीं जा रही है। बसपाईयों ने अपने ज्ञापन में किसानों से वसूलियां रोकर उन्हें समुचित मुआवजा दिलाने की मांग की। नहर रजवाहों में टैल तक पानी पहुंचाया जाये। बिजली की बढ़ी हुई दरें वापिस लेने और 24 घण्टे आपूर्ति सुनिश्चित करने, दलितों और कमजोरांे को छात्रवृत्ति दिलाने, दलितों और कमजोरांे की जमीनों से अवैध कब्जे हटवाने, पेयजल परियोजनाओं को पूर्ण कराने, जनपद को तीर्थ स्थल घोषित कराने एवं जनपद की चोरी, लूट, डकैती, अपहरण, फिरौती, टटलू काटने बलात्कार की घटनाओं को रोक कर अपराधों पर लगाम कसने की मांग की। बसपाईयों ने अपनी मांगे न माने जाने पर धरना प्रदर्शन जैसे जनान्दोलन करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष के साथ गोवर्धन के विद्यायक राजकुमार रावत, दारा सिंह आजाद, योगेश द्विवेदी, योगेश कुमार, संतोष बघेल, नन्द किशोर गौतम, वीरेन्द्र सिंह, प्रेमचन्द्र कर्दम, सत्य प्रकाश कर्दम आदि के अलावा सैंकड़ों की तादात में ग्रामीण मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti