मथुरा। सांस्कृतिक विकास के लिये जिले में सांस्कृतिक केन्द्र प्रदेश
सरकार द्वारा खोले जायेंगे। ब्रज की संस्कृति और धरोहरों को सहेजने के
लिये सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। आज समाजवादी पार्टी सांस्कृतिक
प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चन्द्रभान शर्मा ने कस्बा गोवर्धन के दानघाटी में
पूजा-अर्चना के उपरांत यह बात पत्रकारों से कहीं। तीसरी बार उन्हें इस पद
पर मनोनीत किया गया है। इस अवसर पर बरसाना सपा नगर अध्यक्ष विशंभर
गोस्वामी, सपा जिला सांस्कृतिक सचिव ठा. सत्यवीर सिंह, बलराम सोनी,
हीरालाल, जितेन्द्र पुरोहित, बनबिहारी भारद्वाज ने इनका जोरदार स्वागत
किया।





