जीएलए में फार्मेसी सप्ताह के दौरान हुआ एलोक्युशन

जीएलए विश्वविद्यालय में फार्मेसी सप्ताह के दौरान इंटर स्कूल प्रतियोगिता में भाग लेने आए अन्य स्कूलों के विद्यार्थियों ने फार्मेसी विभाग का निरीक्षण किया और शिक्षकों से मशीनों के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए

एलोक्युशन, पोस्टर प्रतियोगिता में निखरे प्रतिभागी

पोस्टर जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

 

एलोक्युशन और पोस्टर प्रतियोगिता में चंदनवन पब्लिक स्कूल ने मारी बाजी

मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट आॅफ फार्मास्युटिकल रिसर्च में 54वें नेशनल फार्मेसी सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताएं पोस्टर प्रजन्टेशन, पावर पाइंट प्रजन्टेशन, एलोक्युशन, स्लोगन एवं क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभाओं को निखारने का अवसर मिला।

पोस्टर प्रजेन्टेशन प्रतियोगिता में बीघर्म तृतीय वर्ष की छात्रा अंजलि एवं सुनैना को प्रथम, डीघर्म द्वितीय वर्ष की छात्रा साक्षी और नेहा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। पावर पाइंट प्रजेन्टेशन प्रतियोगिता में बीघर्म प्रथम वर्ष के छात्र अशोक को प्रथम एवं डीघर्म द्वितीय वर्ष की उमा को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। स्लोगन में बीघर्म प्रथम वर्ष की छात्रा गोपिका को प्रथम एवं आकृति को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। क्विज में फार्मेसी के छात्र दिनेश, अभिषेक, आदित्य एवं ऋषभ के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। एलोक्यूशन प्रतियोगिता में बीघर्म चतुर्थ वर्ष के छात्र दिनेश को प्रथम एवं तृतीय वर्ष के शाहिल को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। इसी सप्ताह के दौरान फार्मेसी संस्थान में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिये इण्टर स्कूल प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसके अन्तर्गत पोस्टर प्रतियोगिता, एलोक्यूशन प्रतियोगिता एवं ‘एड्स से बचने के लिये एड्स को जानिये’ थीम पर व्याख्यान दिया गया। 

प्रतियोगिता के दौरान संस्थान की विभागाध्यक्ष प्रो मीनाक्षी बाजपेयी ने फार्मेसी संस्थान के छात्रों को जानकारी देते हुये विभिन्न प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया। प्रतियोगिता में बाबा कघ्ेरा सिंह स्कूल, चंदनवन पब्लिक स्कूल, श्रीजी बाबा स्कूल, रतनलाल फूूलकटोरी देवी, एवं वनस्थली स्कूल आगरा ने हिस्सा लिया। विश्वविद्यालय के शिक्षक जितेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा एड्स पर जानकारी एवं एड्स का निरीक्षण भी किया गया । 

इस अवसर पर कमल शाह, जितेन्द्र गुप्ता, शिल्पी पाठक, प्रभात उपाध्याय, गोपाल अग्रवाल, भूपेश सेमवाल, जितेन्द्र कुमार गुप्ता, सोनिया शर्मा, योगेश मूर्ति, रीना गुप्ता, डॉ देवप्रिया, नीतू अग्रवाल, वैशाली अग्रवाल, विभव वार्ष्णेय, यति शर्मा, अहसास गोयल, नीरज सिंह, पूजा पटनी, मिताली पंत, डॉ कुलदीप बंसल, केशव बसंल, नीरज अग्रवाल, धर्मेन्द्र सारस्वत, जितेन्द्र अग्रवाल, सोहन स्वरूप सारस्वत, देवेन्द्र सिंह, मुकेशपाली, विपिन गौड, संदीप शर्मा, सुमिता दास सहित आदि छात्रों का योगदान सराहनीय रहा। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti