मथुरा। थाना गोविंद नगर अंतर्गत जयसिंहपुरा में जीजा ने साले को गोली मार दी। विवाद के बाद घायल साले को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जीजा को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया है। साले के परिवार वालोें ने जीजा के खिलाफ पुलिस में तहरीर है।
मिली जानकारी के अनुसार जयसिंहपुरा निवासी मुकेश शर्मा की ग्वालियर में ससुराल है। बताते हैं कि मुकेश शर्मा और उसकी पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव चल रहा था। आज दोनों में उस समय विवाद हुआ जब मुकेश का साला विजेन्द्र पुत्र शिवप्रसाद शर्मा घर पर था। उसी समय पति-पत्नी में झगड़ा हो गया। जब बीच बचाव करने के लिए वीरेन्द्र आया तो आवेश में आये उसके बहनोई मुकेश ने उसमें गोली मार दी। गंभीर अवस्था में विजेन्द्र को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल में घायल विजेन्द्र ने बताया कि कल रात वह अपनी बहिन को लेने के लिए जयसिंहपुरा स्थित उसके घर आया था। जीजा ने बहिन को ले जाने से मना किया। बताते हैं कि इस पर विवाद हो गया और जीजा मुकेश ने उसे गोली मार दी। आरोपी मुकेश को पुलिस ने घटना स्थल घर से गिरफ्तार कर थाने ले आयी है विजेंद्र के घर वालो की तरफ से पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है बताया जाता है कि कमलेश मुकेश की पत्नी है उसके दो बच्चे है मुकेश शराब पीकर अपनी पत्नी को मारता पीटता है तंग रखता है और कई बार केरोसिन का तैल डाल कर जलाने का भी प्रयास किया था इन्ही कारणों से कमलेश परेशान थी।





