
पटना : जीतन राम मांझी बिहार के अब नए मुख्यमंत्री होंगे। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की बागडोर जीतन राम मांझी के हाथों में है।
जीतन राम मांझी के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मांझी मुख्यमंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ लेंगे और नीतीश कुमार के बाद बिहार की बागडोर अपने हाथों में लेगें।
लोकसभा चुनाव में पार्टी को अपेक्षाकृत सीटें नहीं मिलने के कारण नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे चुके पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी सरकार में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रहे मांझी का नाम प्रस्तावित किया था।





