मथुरा। कोतवाली छाता पुलिस ने ताश पत्तो से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते तीन लोगो को पकड़ा। उपनिरीक्षक संतोष यादव ने कस्बा छाता में ताश पत्तो से हार जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते वकील पुत्र सलीम निवासी छाता व दो अन्य लोगो को पकड़ा। पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से 290 रूपये व ताश गड्डी बरामद भी की।





