जुआरी गिरफ्तार

मथुरा। थाना राया क्षेत्र के ग्राम गौगा में गोलकुंआ के पास ताश के पत्तों से हारजीत की वाजी लगातें दो जुआरियों को नगदी व ताश के पत्तों के साथ बन्दी बनाया हैं। मिली जानकारी के अनुसार थाना राया में तैनात उपनिरीक्षक महेन्द सिंह चाहर ने क्षेत्र के ग्राम गौगा स्थिसल गोलकुआ पर ताश के पत्तों से हारजीत की वाजी लगाते हुए कल्लू उर्फ कलुआ पुत्र अली हुसैन, खारी कुआ कोतवाली मथुरा सहित उसके एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर उसके कब्जें से 52 ताश के पत्तें व 550 रूपयें की नगदी सहित बन्दी बनाया हैं।

राया। माँट फाटक तिराहे पर कई दिन पूर्व टूटी पड़ी पुलिया को अब तक सही नहीं कराया गया है, जिसके कारण क्षेत्रीय लोगों मे रोष व्याप्त है क्योंकि आये दिन दुपहिया बाहन चालकों के साथ घटनायें होती रहती हैं रास्ता भी वनवे बन गया है जिससे राहगीरों को भी जाम का सामना करना पड़ रहा है क्षेत्रीय लोगों ने पुलिया को जल्द ठीक कराये जाने की माँग की है। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti