जुलाई में संसद सत्र खुलते ही सांसदों को भेंट किया जायेगा मथुरा व हथिनीकुण्ड दोनों जगह का यमुना जल: संत जयकृष्ण

 

1 जून मंगलवार को दिल्ली के आजाद भवन में सांय 7 बजे यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास व अन्य पदाधिकारियों द्वारा भारत सरकार की केन्द्रीय जलसंसाधन, नदी विकास एवं गंगा पुनुरूद्र्धार मंत्री उमा भारती से मुलाकात की। यमुना रक्षक दल द्वारा उमा भारती जी को हथिनी कुण्ड से लाया गया शुद्ध यमुना जल भेंट किया गया और साथ ही हथिनी से यमुना जल छोड़ने व यमुना के समानान्तर नाले निर्माण के लिये ज्ञापन सौंपा गया।  वीरागंना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर बुन्देलखण्ड विकास परिषद् द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रिय जल संसाधन मंत्री उमा भारती द्वारा संत जयकृष्ण दास जी को  सम्मान स्वरूप स्मृति चिह्न भेंट कर साॅल ओढाई गयी। उमा भारती द्वारा यमुना रक्षक दल के पदाधिकारियों की बातों को गम्भीरता पूर्वक सुना गया संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना नदी आज इतने भंयकर रूप से प्रदूषित हो चुकी है कि उसका अस्तित्व खतरे में पड़ गया है आज ब्रजवासी ब्रज में शुद्ध यमुना जल चाहते है। यमुना के किनारे बसने वाले करोड़ो लोगो की आस्था और जीवन दोनो खतरें में है। केन्द्र सरकार द्वारा गंगा के साथ साथ यमुना को भी अपने सफाई अभियान में शामिल कर उसके लिये कार्य किये जाने चाहिये। 

जलसंसाधन मंत्री उमा भारती द्वारा यमुना जल स्वीकार करते हुये कहा कि यमुना की पवित्रता और महत्वता से हम परिचित है और उसकी शुद्धता के लिये हम हर संभव प्रयास करेगें। आप लोगों के प्रयास विफल नहीं जायेगें।

यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि जुलाई में जैसे ही संसद सत्र खुलेगा यमुना रक्षक दल द्वारा दिल्ली जाकर सांसदों को मथुरा व हथिनीकुण्ड दोनों जगह का यमुना जल भेंट किया जायेगा ताकि वे खुद यमुना की हकीकत से रूबरू हो सके।

इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्टीय सचिव आर.पी सिंह, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह चैहान, सोहन लाल आचार्य, श्रीदास प्रजापति, हाशिम खान आदि उपस्थित थें। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti