मथुरा। अधीक्षण अभियन्ता (ग्रामीण) द0वि0वि0म0 मथुरा ने जानकारी देते हुए बताया है कि प्रबन्ध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा लि. आगरा के निर्देशन में 1 जुलाई 2014 से बिजली चोरी के एक विशेष काॅम्बिंग अभियान चलाया जायेगा। जिसके अन्तर्गत विद्युत चोरी, अधिक भार, बिल बकाया पर सभी श्रेणी के उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस सम्बन्ध में अधीक्षण अभियन्ता द्वारा सभी मथुरा जनपद की जनता से अपील की है कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा बिजली चोरी से जलायी जा रही हे। वह अपना वैध विद्युत संयोजन करा लें, और जो उपभोक्ता स्वीकृत भार से अधिक भार उपभोग कर रहें है वह अपना भार बढ़वा ले तथा जिन उपभोक्ताओं पर बिल बकाया है वह अपना बिल 30 जून 2014 तक जमा करा दें। 30 जून 2014 के बाद किसी भी उपभोक्ता के खिलाफ कोई जुर्माना एवं दण्डात्मक कार्यवाही नहीं की जायेगी। यदि 1 जुलाई 2014 से शुरू होने वाले काॅम्बिग अभियान में किसी भी प्रकार की कोई अनियमिततायें पकड़ी जाती है तो जुर्माना सहित दण्डात्मक कानून कार्यवाही की जायेगी।





