ब्लैक स्टोन की बालिकायें रही प्रशिक्षण में अब्बल
प्रशिुक्षुओं को पुरूष्कृत करती प्रधानाचार्या रश्मि सिंह एवं अरूण आर्य
मथुरा। ब्लैक स्टोन गल्र्स इण्टर कालेज परिसर में द्वारा पेन्थर मार्शल आर्ट अकेडमी के तत्वाधान में मानक उपाधी पीली बैल्ट से कुमारी शैफाली, भारती माहौर, लक्ष्मी कश्यप, नेहा अशोक, मन्शा बानो, अर्चना द्विवेदी, जेवा कुरैशी व बालक वर्ग में दानिश कुरैशी, साजिद कुरैशी व पुरूष वर्ग में आसिफ अली खान को द्वितीय डान की मानक उपाध्ी से वरिष्ठ कराटे कोच एवम् तकनीकी विशेषज्ञ अरूण कुमार सिंह आर्य ने सम्मानित किया। कम उम्र के आशीष यादव को ब्लैक स्टोन की प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि सिंह पदाधिकारी पी0एल0ए0ए0 ने ब्लैक बेल्ट ने ट्राॅफी से सम्मानित किया। प्रधानाचार्या रश्मि सिंह ने बालिकाओं को देश में परचम लहराने हेतु जागरूक किया और कहा कि रखोगे प्रशिक्षण विश्वास तो होगे हमेशा कामयाब। इस अवसर पर सचिव सिद्व कुरैशी, प्रशिक्षक आसिफ अली खान एवं अभिभावक इत्यादि मौजूद थे। ब्लैक स्टोन के प्रधानाचार्या श्रीमती रश्मि सिंह एवं प्रबन्धन समिति ने मानक उपाधी से सम्मानित प्रशिक्षुओं के उज्वल भविष्य की मनोकामना की।





