
मथुरा। अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 8 सितम्बर 2014 के अन्तर्गत जन शिक्षण संस्थान प्रथम व जिला लोक शिक्षा समिति मथुरा के संयुक्त तत्वाधान में गाॅव तारसी जनपद मथुरा में साक्षरता सप्ताह के अन्तर्गत साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम व रैली निकाली गई। जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहनें वाली महिलाओं और पुरूषों में साक्षरता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थान के अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा ने संस्थान एवं उसके उद्देश्य व गतिविधियों के बारे में दी तथा महिलाओं को कौशल विकास द्वारा आत्मनिर्भर होने के लिए जोर दिया साथ ही महिलाओं के प्रति हो रहे अन्याय की घोर निन्दा की गई। तारसी गाॅव के पूर्व प्रधान पूरन सिंह बघेंल ने गाॅव के सामाजिक एवं भौगोलिक स्थिति के बारे जानकारी दी तथा आने वाले समय में संस्थान के साथ मिलकर कार्य करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम में अरूण अग्रवाल ने रोजगार के नए अवसर बताते हुए कहा कि संस्थान के प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने पर योग्य लाभार्थियों को आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने व स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के हर संभव प्रयास किये जायेगे। राजीव शर्मा ने कन्या भू्रण हत्या रोकनें हेतु सार्थक प्रयास करने तथा महिला सशक्तिकरण हेतु अपने विचार रखं। इस अवसर पर संस्थान के प्रशिक्षिकाओं, प्रशिक्षार्थियों व स्थानीय महिला, पुरूष व बच्चों ने संस्थान द्वारा साक्षरता जागरूकता रैली में भाग लिया। प्रतिभागियों के साक्षरता से ओतप्रोत नारों से उपस्थित वातावरण गूंजायमान हो गया। कार्यक्रम में कर्मवीर सिंह, हेमन्त मिश्रा, विकास कुमार, पुरूषोत्तम मौर्या, आकाश शर्मा, तनुजा शर्मा, लोकेश खंडेलवाल, सुभाष सिंह और प्रशिक्षकाओं आदि ने अपना सहयोग किया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS