जेल से सड़क तक गैंगवार मामले की मजिस्ट्रेटियल जाँच आरम्भ

मथुरा। अपर जिला मजिस्ट्रेट कानून व्यवस्था एवं जाॅच अधिकारी ने अवगत कराया है कि दिनांक 17 जनवरी को दिन में करीब 3.30 बजे जिला कारागार मथुरा में बन्दियों के दो गुटों में गोलीबारी की घटना घटित हुई है जिसके फलस्वरूप बन्दी पिन्टू उर्फ अक्षय सोलंकी की मृत्यु हो गयी तथा बन्दी राजेश टोंटा, राजकुमार व दीपक मीणा घायल हो गये। इस सम्बन्ध में थाना सदर बाजार में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराये है। 

इसी प्रकार दिनांक 17 जनवरी को ही जिला कारागार मथुरा में बन्दियों के दो गुटों में गोलीबारी में घायल बन्दी राजेश शर्मा उर्फ टोंटा की हालत गम्भीर होने के कारण रात्रि 11ः00 बजे जिला अस्पताल मथुरा से आगरा के लिये रैफर कर दिया गया था। घायल बन्दी राजेश उर्फ टोंटा को आगरा ले जाते समय थाना फरह क्षेत्र में रात्रि करीब 11.30 बजे दो कारों में सवार 5-6 युवकों ने एम्बुलेन्स में जान से मारने की नीयत से ताबड़तोड़ फायर किये जिससे घायल बन्दी राजेश शर्मा उर्फ टोंटा की मृत्यु हो गयी तथा अन्य कई व्यक्ति घायल हो गये। इस घटना के सम्बन्ध में थाना फरह में कई संगीन धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया, उक्त दोनों प्रकरणों की जाॅच अधोहस्ताक्षरी को सौपी गयी है। उक्त के सम्बन्ध में सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उक्त दोनों घटनाओं से सम्बन्धित कोई भी व्यक्ति अपना साक्ष्य, ब्यान अधोहस्ताक्षरी जाॅच अधिकारी के कलेक्टेªट स्थित कक्ष संख्या 27 में दिनांक 10 दिवस के अन्दर कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 से सांय 5ः00 बजे तक उपलब्ध करा सकते है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti