जेसी सप्ताह में होंगे वृक्षारोपण एवं रक्तदान जैसे पुनीत काम

 जेसी सप्ताह की जानकारी देते जेसीज पदाधिकारीगण

मथुरा। जेसीआई मथुरा सिटी का जेसी सप्ताह नौ सितम्बर बुधवार को 15 सितम्बर तक चलेगा। जिसमेें प्रतिदिन अलग-अलग जनसेवा के कार्य किए जाएंगे। इस संबंध में स्थानीय होटल हीरा रेजीडेंसी में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान मीडिया जेसी राजू अग्रवाल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पहले दिन नौ सितम्बर को विद्यालय में वृक्षारोपण, 10 सित. को अक्रूर स्थित गोविन्द गौशाला में गौ सेवा एवं गौरक्षण के तहत यहां मौजूद 1350 गायों को भोजन कराया जाएगा। 11 सितम्बर को ज्ञानदीप विद्यालय चित्रकला प्रतियोगिता तथा 12 सित. बच्चों की नृत्य एवं गायन प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 13 सितम्बर को जिला चिकित्सालय में जेसी रक्तदान शिविर लगाया जाएगा। जिसकी अध्यक्षता जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक केपी गर्ग करेंगे। इस दिन 30 यूनिट से अधिक ब्लड डोनेट किया जाएगा। 14 सितम्बर को भक्तिरस से सराबोर नंदोत्सव कार्यक्रम तथा आखिरी दिन 15 सित. जेसी महान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दौरान जेसी श्रीकृष्ण, सुशील, मनीष, प्रमोद, कन्हैया, अंशुल, राजेश गोयल, अनुपम, मोहनलाल, रूचिर, नवीन, संजय, गौरव, विकास, तनुज, अंकुर, विवेक आदि मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti