जेसीआई का महान दिवस सम्पन्न

मथुरा। जेसीआई मथुरा मथुरा जेसी का महान दिवस आज होटल हीराकुंज रिजीडेंसी में संपंन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मांट क्षेत्र के विधायक पं. श्यामसुंदर शर्मा रहे। कार्यक्रम के दौरान गरीब मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। जबकि कक्षा दस एवं बारह में सर्वाधिक अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया। 

इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष जेसीज सुधांशु द्वारा जेसी सुनील सर्राफ को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड तथा जेसीज योगेश सर्राफ को कमल पत्र अवार्ड से नवाजा गया। पूरे सप्ताह कार्यक्रम का संयोजन करने वाले एवं प्रस्तुती देने वाले व संयोजिकाओं को मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्यामसुंदर शर्मा द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की विशिष्टता में जेसी सप्ताह में सर्वाधिक उपस्थित रहे सदस्य एवं सदस्या को भी प्रमुख रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के जेसी वीक संयोजक संजीव कुमार बिंदल एवं जेसी रिट् अर्चना बिदंल थे। इस मौके पर जेसी बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव डा. पुनीत वाष्र्णेय, मीडिया प्रबंधक डा. कन्हैयालाल अग्रवाल, चेयरपर्सन जेसी रिट् एकता बंसल, सचिव दीपा अग्रवाल, सहित बड़ी संख्या में जेसी सदस्य-सदस्याएं एवं बच्चे प्रमुख रूप से मौजूद रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti